जसराना। थाना क्षेत्र के एक गांव में इंजन मशीन से चारा काट रहे एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को ग्रामीण इलाज के लिए प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर लेकर चले गए जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
ग्राम सराय मटियारी निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी श्यामा देवी व भाई पूरन सिंह के साथ मंगलवार की शाम जानवरों के लिए इंजन मशीन से चारा काट रहे थे। चारा काटते समय अचानक इंजन की रफ्तार तेज हो गई और स्पीड बढ़ती गई। तभी अचानक से इंजन फट गया और तीनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इंजन फटने की आवाज सुन ग्रामीण एकत्रित हो गए और आनन-फानन में तीनों को फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर पर ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।