फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गोकशों से हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 28 Oct 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने चार गोकशी के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने खाली प्लाट से गोकशी के उपकरण और तीन जीवित गोवंश भी बरामद किए हैं। घायल आरोपी का उपचार कराने के बाद चारों को जेल भेज दिया है। थाना रामगढ़ क्षेेत्र में पुराना थाना के पास एक बाउंड्री में बने बेसमेंट में गोकशी कर अवशेषों को बेचा जा रहा था। यह काम लंबे समय से चला आ रहा था। बृहस्पतिवार की रात भी प्लाट में गोकशी करने की तैयारी की जा रही थी। तभी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस ने रसूलपुर के 30 फुटा निवासी साविर, हबीवगंज निवासी मुशीर और आमीन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कनौज के गुरुसहायगंज निवासी नौशाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने उसका पीछा किया, तभी आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए अब्बास नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 छुरी, 2 बंका, 2 लोहे की रॉड, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक तमंचा और तीन जीवित गाय बरामद की हैं।
विज्ञापन



रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक घायल भी हुआ है। शुक्रवार को चारों आरोपी को जेल भेजा है।
-कमलेश कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें