फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की समस्या को लेकर धरना

Sun, 15 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पानी समस्या समाधान के लिए धरना शुरू किया गया
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बे के लोग रविवार से नैनी ग्लास चौराहे के समीप धरने पर बैठ गए। समस्या के निस्तारण के लिए लोगों ने हफ्तेभर का समय दिया है। चेताया कि 8 दिन में मांग पूरी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र अशरफ गंज, कोठी नवी गंज, रहमत नगर, तीस फुटा आदि क्षेत्रों में वर्षों से पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। सपा नेता जुल्फिकार अली के नेतृत्व में यहां के लोगों ने इस समस्या के निदान के लिए धरना प्रदर्शन, सड़क जाम आदि किया, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। लोगों ने अगस्त में धरना प्रदर्शन के साथ बेमियादी भूख हड़ताल भी की थी, तब सिटी मजिस्ट्रेट ने 15 दिन में पेयजल की समस्या दूर कराने का भरोसा दिलाकर अनशन खत्म कराया था। इधर, गर्मी आते ही समस्या और बढ़ गई, तो नगर निगम प्रशासन के खिलाफ लोगों ने रविवार को फिर से धरना शुरू कर दिया। सपा के महानगर सचिव जुल्फिकार अली ने बताया कि रसूलपुर में सीडब्लूआर, तीसफुटा पेयजल सप्लाई को पाइप लाइन विस्तार किया जाना है, लेकिन जलनिगम के अफसर खामोश बैठे हैं। चेताया कि 8 दिन में पेयजल की समस्या दूर करने का काम शुरू नहीं कराया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अतीक खान, हाफिज, इदरीश, अरमान अली, चमन सिद्दीकी, वकील खान, सारिक खान, कासिम, इमरान, राशिद खां, मोहम्मद तौसीब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें