फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का विरोध, नगर निगम पहुंचे दुकानदार

विज्ञापन
नगर निगम में पहुंचें कोटला चुंगी चौराहे के फुटपात दुकानदार हंगामा करते हुए - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला चुंगी और ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटवाने पहुंची नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम का क्षेत्रीय दुकानदार विरोध करते हुुए नगर निगम पहुंचे और कार्रवाई का विरोध कर नारेबाजी की। अपर नगर आयुक्त शिव सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा कि जब तक उनको स्थाई रूप से जगह नहीं दी जाती, तब तक कार्रवाई न की जाए। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर निगम की टीम शुक्रवार को कोटला चुंगी पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। जिसको ओवर ब्रिज और कोटला चुंगी पर ठेल आदि लगाने वाले दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख पं. वीनेश शर्मा, प्रांतीय नेता दिनेश भारद्वाज, चाणक्य फाउंडेशन के डॉ. अखिलेश शर्मा, भाजपा के महानगर मंत्री कैलाश बाबू ओझा, भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के पूरन सिंह झा, मिलन केंद्र के प्रमुख हरीश बाबू राजौरिया, कोटला चुंगी बाजार समिति के अध्यक्ष पिंटू दीक्षित भी पहुंच गए और नगर निगम के प्रवर्तन दल की कार्रवाई का विरोध करने लगे। मामला बढ़ता देख प्रवर्तन दल की टीम ने कार्रवाई को रोका और लौट आई। क्षेत्रीय दुकानदार विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम पहुंचे।
वर्ष 2017 में नगर निगम ने वसूला था टैक्स
नगर आयुक्त विजय कुमार का कहना है कि ओवर ब्रिज के नीचे और कोटला चुंगी पर ठेल आदि लगाने वाले दुकानदारों से नगर निगम ने वर्ष 2017 में टैक्स की वसूली की थी। दुकानदारों को प्रमाणपत्र भी जारी किया गया था। यातायात व्यवस्था और साफ सफाई के लिए अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। खोमचे और ठेल वालों को जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें