फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजिलेंस की भनक लगते ही गायब हुए कर्मचारी, खाली हुआ बीएसए कार्यालय

Sat, 29 Jun 2024 07:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजिलेंस की भनक लगते ही गायब हुए कर्मचारी, खाली हुआ बीएसए कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बीएसए कार्यालय की कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एंटी करप्शन टीम (बिजिलेंस) की भनक से ही शनिवार को पूरा कार्यालय खाली हो गया। एक-एक करके लिपिक और कर्मचारी कार्यालय के पटल से गायब हो गए। कुछ देर के लिए लेखा विभाग भी खाली हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर दो बजे बीएसए कार्यालय में खबर फैली कि एंटी करप्शन टीम रिश्वत लेने वाले कार्यालय के एक व्यक्ति को पकड़ने आई है। आगरा से एक शिक्षक का फोन एक कर्मचारी पर आने के बाद सभी चौकन्ने रह गए। खबर फैलने के बाद लिपिक और कर्मचारी अपने पटलों से उठकर चले गए। लेखा विभाग के पटल भी खाली हो गए। कोई चाय का बहाना करके गया तो कोई भूख का बहाना लेकर खाना खाने होटल पर चला गया। जो लिपिक सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं, उनके पटल सबसे पहले ज्यादा खाली हो गए। वह शाम तक कार्यालय में वापस भी नहीं पहुंचे। कार्यालय से बाहर निकल रहे कर्मचारियों को एसबीआई बैंक के पास आगरा नंबर की एक सरकारी गाड़ी दिखी। वह गाड़ी किसकी थी, बिना जाने कर्मचारियों ने वहां से रास्ता ही बदलना उचित समझ लिया। कुछ एबीएसए, बीएसए कार्यालय की ओर जा रहे थे, उनको भी भनक लगी। वह दबे पांव वापस लौट गए। हालांकि जनपद में बिजिलेंस टीम से पकडे़ जाने की खबर नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें