फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन से मारपीट

विज्ञापन
बिजली बिभाग के जेई और लाइनमैन के साथ मारपीट की घटना के बाद एसएन बिजली घर पर धरना देते जेई एवं लाइनम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लाइनलॉस वाले थाना उत्तर के क्षेत्र सत्यनगर में सुबह5:30 बजे चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लाइनमैन, जेई के साथ मारपीट की और गली में खींचने का प्रयास किया। जेई की डायरी भी फाड़ दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घर से भाग गए। जेई की ओर से चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को सुबह एसडीओ अनिल कुमार, जेई अहमद हुसैन, जेई डोरीलाल शर्मा सहित विद्युत विभाग की टीम सत्यनगर बगीची वाली गली में चेकिंग करने के लिए पहुंची। गली में उपभोक्ता पुष्पादेवी और इंदल सिंह के घर में कटिया मिली। टीम इसकी फोटोग्राफी करके वापस लौट रही थी, तभी गली से कुछ लोग आए और लाइनमैन कमलेश कुमार के साथ हाथापाई करने लगे। जेई अहमद हुसैन ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी लोगों ने मारपीट की और डायरी छीन फाड़ दी।
एसडीओ अनिल कुमार और जेई डोरीलाल के साथ भी अभद्रता कर दी। जेई अहमद हुसैन मौके से बाइक द्वारा साथी को लेकर थाना उत्तर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ विद्युत विभाग के एसई अजय अग्रवाल को स्थिति से अवगत कराया। एसई अजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पुलिस बल भी पहुंच गया। आरोपी इंदल सिंह के घर को पुलिस ने खुलवाया। लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। घर पर महिलाएं मौजूद थीं। यहां चूड़ी कटाई के अड्डे संचालित होते हैं। विद्युत चोरी से तीन हार्सपॉवर की मोटर संचालित की जा रही थी। इसे विद्युत विभाग की टीम ने सील करके पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, घटना को लेकर आक्रोशित अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ कराई एफआईआर
विद्युत टीम पर हुए हमले में ठंडेराम के तीन पुत्रों इंदल, सुल्तान, नीलेश और इंदल की पत्नी विनीता के साथ पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें