फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण हुआ तो कनेक्शन नहीं ले रहे ग्रामीण

Mon, 29 Aug 2016 12:25 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
विद्युतीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कनेक्शन कराने को गांव-गांव दौड़ रहे अफसर, गांवों में लगाए जा रहे कैंप
विज्ञापन

जनपद में विद्युतीकृत गांवों में ग्रामीणों द्वारा कनेक्शन न लेना विभाग के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। कनेक्शन कराने के लिए विभागीय अफसर व टीमें गांव-गांव दौड़ रही हैं। गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत जनपद के विद्युतविहीन गांवों को रोशन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत जनपद में विद्युतविहीन 1943 गांव और मजरों का चयन किया गया है। चेन्नई की एल एंड टी कंपनी द्वारा गांव और मजरों में विद्युतीकरण कार्य किया जा रहा है। कंपनी द्वारा अब तक 700 से अधिक गांवों में कार्य पूर्ण कर दिया गया है, लेकिन ग्रामीण कनेक्शन कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। शासन-प्रशासन द्वारा सख्त आदेश दिए गए हैं कि बिना कनेक्शन बिजली का प्रयोग नहीं होना चाहिए। विद्युत विभाग के अफसर कनेक्शन कराने को गांव-गांव दौड़ रहे हैं। गांवों में प्रतिदिन कैंप लगाए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण कनेक्शन कराने को आगे नहीं आ रहे हैं। एमडी एसवीएस राठौर ने सख्त निर्देश दिए हैं यदि ग्रामीण कनेक्शन कराते हैं तो उन गांवों की आपूर्ति काट दी जाए। ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएं। एमडी के निर्देश पर विभाग द्वारा बिजली का प्रयोग कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ लगातार एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। हाल ही में दो गांवों की सप्लाई भी काटी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें