फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
लेबर कॉलोनी बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करते विद्युतकर्मी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति फिरोजाबाद के तत्वावधान में लेबर कॉलोनी स्थित बिजलीघर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। विद्युतकर्मियों ने कहा कि निजीकरण प्रक्रिया से समिति में रोष व्याप्त है। इस दौरान विद्युत निगम के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर व अभियंता सांकेतिक तौर पर कार्य बहिष्कार पर रहे।
विज्ञापन

एक्सईएन अरविंद पांडेय ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी बिल 2020 एवं विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण के लिए जारी किए गए स्टैंर्ड्ड बिडिंग डाक्यूमेंट तत्काल वापस लिए जाएं। ग्रेटर नोएडा का विद्युत वितरण खंड का निजीकरण और आगरा शहर का फ्रेंचाइजी भी सरकार तत्काल निरस्त करे। एसडीओ डीके राजपूत ने कहा कि केएसईबी लिमिटेड केरल एवं एचवीएसईबी लिमिटेड हिमाचल प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी सभी बिजली कंपनियों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का गठन किया जाए। सभी बिजली कर्मियो के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। विरोध सभा में अहमद हुसैन, अनुज भारद्वाज, रामयज्ञ, कयामुददीन, अमित कुमार, अवनीष कुमार, राजकुमार, देवेंद्र बघेल, गुरकांत गुप्ता, संजय कुमार शर्मा, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय शिविर का समापन
नारखी। तीन दिवसीय किसान सम्मान निधि योजना कैंप का बुधवार को समापन हो गया। शिविर के माध्यम से 642 किसानों ने डाटा संशोधन कराया गया। जिससे उनको सरकार द्वारा संचालित किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके। शिविर का आयोजन राजकीय बीज भंडार पर हुआ था। इस दौरान दीपेश, कृष्णपाल, कैलाश चंद्र, प्रकाश, विकास चंद्र राणा व उमेश के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें