फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Tue, 31 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
तीन महीने से बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहे सिकरारी के लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण तहसील में प्रदर्शन के बाद सड़क पर उतर गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन महीने से बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहे सिकरारी के लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण तहसील में प्रदर्शन के बाद सड़क पर उतर गए। एटा रोड जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम की गाडी को भी इस रास्ते से आगे नहीं जाने दिया। जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिलाने पर ही ग्रामीण सड़क से हटे।
विज्ञापन

सिकरारी गांव में लाइन में आए फाल्ट के कारण तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे जहां रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। वहीं लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली, पानी को तरस रहे गांववालों का गुस्सा मंगलवार की दोपहर फूट पड़ा। अपराह्न करीब एक बजे आक्रोशित गांववाले नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। उप जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर ग्रामीण का गुस्सा और बढ़ गया। नारेबाजी करते हुए लोग सड़क पर उतर आए। महिलाएं और बच्चे सड़क पर बैठकर मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम आए, तो महिलाओं ने उनकी भी गाड़ी रोक ली। लोगों ने उप जिलाधिकारी को बताया कि तीन महीने से बत्ती गुल है। बिजली विभाग के अफसर सुन नहीं रहे हैं। काफी देर की मशक्कत के बाद जब एसडीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया, तभी वे सड़क से हटे।
इनसेट
जेल में पानी तो मिलेगा
टूंडला।  जाम लगा रहे ग्रामीणों को एसडीएम ने जेल भेजने की चेतावनी दी, तो गांववालों के साथ महिलाएं भी भड़क उठी। महिलाओं का कहना था कि पानी के अभाव में घुट-घुट कर मरने से तो अच्छा है कि जेल भेज दो। वहां कम से कम पानी तो  मिलेगा।
विज्ञापन

इनसेट
आए दिन फुंक जाता है ट्रांसफार्मर
टूंडला। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 63 और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। ओवरलोड के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकते रहते हैं। ग्रामीणों ने गांव में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने  की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें