फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी उपखंड क्षेत्र के घंटाघर फीडर से जुड़े नंदराम चौक स्थित मुस्ताक बिल्डिंग इलाके में मंगलवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने जांच की। जांच के दौरान छह घरों में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी होते हुए पाई गई। वहीं यूपीएसआईडीसी बिजलीघर क्षेत्र में बिल बकाया होने पर 22 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। एसडीओ दशरथ सिंह ने कहा कि बिजली चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।