फिरोजाबाद। बिजली चोरों के खिलाफ विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान जारी है। सोमवार को सुहागनगर विद्युत उप केंद्र के तहत नगला भाऊ में मॉर्निंग रेड में विद्युत विभाग की टीम ने तीन घरों पर बिजली चोरी पकड़ी। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभियान उपखंड अधिकारी निजामुद्दीन के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ चलाया गया। सुहागनगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरों के खिलाफ यह अभियान सुबह चार बजे चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत तीन घरों पर लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए मिले। अभियान में अवर अभियंता अवनीश कुमार भी शामिल थे।