फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। देवाधिदेव महादेव को समर्पित पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को अति प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से लेकर सायं तक महिला एवं पुरुषों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने दूध, दही, पानी, गंगाजल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, मिष्ठान आदि से भोले का पूजन किया। सीओ राजवीर सिंह, थाना प्रभारी महेश कुमार ने भ्रमणशील रहते हुए कांवडि़यों का हालचाल जाना। नगर के दिनेश लोधी,रजत लोधी, हरीराम आदि युवाओ ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के साथ मां कामाख्या धाम में मौजूद नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पाढ़म मंदिर में शिवभक्तों ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें