फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 14 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, 17 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

Wed, 12 Apr 2023 03:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
114 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, 17 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सिरसागंज में उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत के नेतृत्व में ग्राम सरसोली में विद्युत निगम की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संयोजन लेने के बाद आज तक कभी भी एक बार भी विद्युत बिल जमा न करने वाले विद्युत उपभोक्ता के कनेक्शन चेक किए। छह उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने से इंकार कर दिया तो टीम ने मीटर उखाड़ लिए। टीम को 14 ऐसे उपभोक्ता मिले, जिन्होंने अपने परिसर पर स्थापित मीटर को आने वाली केवल में कटकर विद्युत चोरी कर रहे थे। इन सभी 14 उपभोक्ताओं के प्रति अवर अभियंता देवेंद्र सिंह के द्वारा थाना आसफाबाद में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। टीम ने इसी गांव के 17 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इन पर चार लाख 83 हजार रुपये का बिल बकाया था। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने कहा है कि अस्थाई रूप से विच्छेद किए गए कनेक्शनों को बीच-बीच में औचक निरीक्षण किया जाएगा। बिना विद्युत बिल जमा किए हुए विद्युत का उपभोग पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के प्रति प्राथमिकी दर्ज कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें