मक्खनपुर। विद्युत उपखंड में बिजली का तार टूटने से छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ फैक्टरी और कोल्ड संचालकों परेशानी झेलनी पड़ी।
तार टूट जाने से विद्युत केंद्र से जुडे़ एक दर्जन गांवों की विद्युत सप्लाई प्रभावित रही। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत लाइन को ठीक करने में छह घंटे का समय लगा। लोगों के कामकाज प्रभावित रहे। अवर अभियंता विपिन चौधरी ने बताया कि विद्युत तार टूट गया था। विद्युत लाइन को ठीक करा दिया गया।