फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Apr 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एसएस बिजलीघर मे ंनिजीकरण का विरोध करते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन तथा विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने बृहस्पतिवार बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के एसएन विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत सुधार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें फिरोजाबाद और मैनपुरी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जोन सचिव देवेंद्र कुमार ने कहा बिजली के निजीकरण के पूंजी पतियों का लाभ होगा आम जनता को कुछ नहीं मिलेगा।जेई संगठन के बबलू गौतम ने कहा की उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के केंद्रीय महामंत्री अनिल राठौर ने कहा कि विद्युत सुधार गोष्ठी में संविदा कर्मियों का भी ध्यान रखा गया।
उच्च प्रबंधन से मांग की गई कि संविदा कर्मचारी दिन रात्रि धूप में काम करते हैं। उनके सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जाएं। 46 हजार करोड़ से विद्युत विभाग को सुधारा जा रहा है। तो व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा निजीकरण से बिजली की दरों में वृद्धि होने के साथ कर्मचारियों के सामने छंटनी का संकट होगा। सभी ने निजीकरण के विरोध का समर्थन किया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन के निम्न पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मैनपुरी अध्यक्ष अजीत सिंह, लोकेंद्र पाठक जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद, दिनेश चंद शर्मा, देवेंद्र बघेल, अवनीश कुमार राहुल कुमार, अनिल कुमार, स्वतंत्र यादव, जिला मंत्री जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, उदय चौहान, रवि बाबू, प्रीतम राणा, हरीश गौड, देवकीनंदन, राजकुमार, ज्ञान सिंह, कौशल किशोर, विमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें