फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विद्युत विभाग के अधिकारी कर रहे हैं किसानों का शोषण

Thu, 27 Feb 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिरसागंज। किसानों की समस्याओं को लेकर भानू ने अ​धिशासी अ​भियंता को सौंपा ज्ञापन - फोटो : सिरसागंज। किसानों की समस्याओं को लेकर भानू ने अ​धिशासी अ​भियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इस तरह का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिरसागंज के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानु का प्रतिनिधिमंडल किसानों को होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए पहुंचा। डा पुष्पेंद्र यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग में जेई और लाइनमैन सबसे ज़्यादा शोषण किसानों और ग्रामीणों का करते है। उन्होंने नसीरपुर फीडर के जेई का तत्काल ट्रांसफर करने और उनके कार्याें की जांच कराने की मांग की। योगेश यादव मुख्य सचिव का कहना है कि किसानो का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमित कुमार अधिशासी अभियंता सिरसागंज को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। ज्ञापन देने वालों में रामब्रेश, ऋतिक, विवेक, ओमवीर सिंह, गौरव यादव, गौतम, पंकज, पवन, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें