फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बकाया न चुकाने पर तीन गांवों की काटी बिजली

सार

सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार को राजस्व वसूली महाअभियान चलाया गया।विद्युत वितरण खंड द्वितीय सिरसागंज के अंतर्गत कुल 224 घरेलू उपभोक्ताओं पर 49 लाख 98 हजार 944 रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए।कार्रवाई से तीन गांवों में अंधेरा छा गया।एसडीओ डीके राजपूत के नेतृत्व में चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार को राजस्व वसूली महाअभियान चलाया गया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय सिरसागंज के अंतर्गत कुल 224 घरेलू उपभोक्ताओं पर 49 लाख 98 हजार 944 रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए। कार्रवाई से तीन गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

एसडीओ डीके राजपूत के नेतृत्व में चेकिंग की गई। महाअभियान के अंतर्गत गांव नगला हुलासी में 28 घरेलू उपभोक्ताओं पर 11 लाख 58 हजार 567 रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। गांव नगला मुकुंद में 73 घरेलू उपभोक्ताओं पर 36 लाख 73 हजार 485 रुपएये विद्युत बिल बकाया था। दोनों गांव की विद्युत आपूर्ति को अवर अभियंता राहुल कुशवाहा के द्वारा बंद करा दिया गया। ग्राम नगला बटेश्वरी में मात्र वीरपाल सिंह का बिल जमा होने के कारण अन्य सभी 56 उपभोक्ताओं की केबल काटी गई।
शिकोहाबाद। अधिशाषी अभियंता विद्युत हाकिम सिंह ने विद्युत उपभोक्ताओं से कहा है कि विद्युत उत्पादकों को समय से भुगतान न करने पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में कठिनाई आ रही है। चेयरमैन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 1 से 10 अक्तूबर तक शहरी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से दो करोड़ एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से एक करोड़ वसूली का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें