फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोटला में 45 बकायेदारों के काटे बिजली कनेक्शन

Fri, 08 Aug 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग की ओर से बकाएदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए कोटला क्षेत्र में मेघा चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ लेखेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में कई फीडरों की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


अभियान के दौरान 45 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि 22 उपभोक्ताओं के मीटर जो घर के अंदर लगाए गए थे, उन्हें बाहर शिफ्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मीटर बाहर लगाने का उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और बिजली चोरी पर अंकुश लगाना है। इसी के साथ यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए 15 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। एसडीओ लेखेंद्र सिंह ने बताया, बिजली बिलों का भुगतान न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें