फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल जमा करने के लिए भटक रहे हैं उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। बिजली का बिल जमा करने के लिए थाने के पास मौजूद विद्युत कार्यालय पर उपभोक्ता चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कई दिन से चक्कर लगाने के बाद भी बिल जमा नहीं हो पा रहा है। शनिवार को बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं ने अपना दर्द बयां किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने कहा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बिल भरने का समय निकलने पर अधिकारियों द्वारा मानसिक उत्पीड़न किया जाता है और लोगों को आर्थिक नुकसान भी होता है। एक्सईएन शीतल सिंह ने कहा पचास प्रतिशत स्टाफ के साथ कार्य करने के आदेश हैं। बिल जमा हो रहे हैं। यदि जमा नहीं हो रहे हैं तो जांच कराएंगे।
केस 1
नगला घनी निवासी जयप्रकाश के नाम से ट्यूबवेल का कनेक्शन है। उनके परिवार के विकास पिछले तीन दिन से विद्युत विभाग के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कर्मचारी न मिलने पर बिल जमा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

केस 2
नगला कलू निवासी सेती सिंह का घरेलू कनेक्शन है। वह दो दिन से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर आने से मना कर देते हैं। वहीं काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं मिल रहा है।
केस 3
भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी का ट्यूबवेल का कनेक्शन है। पिछले कई दिनों से विभाग के कार्यालय में बिल भरने को आ रहे हैं। बिल जमा करने का काउंटर नहीं खुल रहा है। 18 मई तक बिल जमा नहीं हुआ तो 1180 रुपये
विज्ञापन

का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें