फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए परिवहन विभाग अधिग्रहित करेगा 12 सौ वाहन, 26 अप्रैल से होगी वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। जनपद में तीसरे चरण में चुनाव होना है। ऐसे में पोलिंग पार्टियों को बूथों तक भेजने के लिए काफी वाहनों की आवश्यकता होगी, पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 12 सौ छोटे-बड़े वाहनों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। 26 अप्रैल को गांव की सरकार के लिए मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर पहुंचाने के लिए करीब 12 सौ वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी। जिसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। जिससे मतदान के दौरान और पुलिस लाइन से मतदान स्थल तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए वाहनों की कमी न खले। इसके लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी है।
वहीं, संभागीय परिवहन कार्यालय में भी चुनावी तैयारियां शुरु हो गई है। संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात कर्मचारी वाहनों का डाटा एकत्रित करने में लगे हैं। जिससे वाहनों के अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाए। आरआई हरीओम ने बताया कि चुनाव के दौरान लगभग 12 सौ वाहनों की जरुरत पड़ेगी। जिसमें छह सौ छोटे और छह सौ बड़े वाहन चाहिए। इसमें जीप, एसयूवी, ट्रक और बस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें