फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांफ रही शहर से लेकर देहात की विद्युत व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर से देहात क्षेत्र तक की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। करीब 10 दिन से 220 बिजली घर आसफाबाद पर 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर विद्युत सप्लाई दी जा रही है। रोस्टर विधि से शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक कटौती हो रही है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। साथ ही शाम को भी शहर के कई मुहल्लों में अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन

25 दिसंबर को ककरौली फीडर पर फाल्ट से कई जगह तार टूट गए थे। फाल्ट सही किया तो आसफाबाद बिजली घर पर धमाके के साथ फाल्ट हो गया। जांच में पाया कि 63एमवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। यह बिजली घर से विद्युत सप्लाई करने वाला मुख्य ट्रांसफार्मर है। अधिकारियों ने कार्पोेरेशन को सूचना दीं। रविवार देर रात ट्रांसफार्मर फिरोजाबाद आ चुका है। इसके बाद उसे लगाने के लिए ई-टेंडरिंग की जा रही है। अभी विद्युत व्यवस्था सही होने में करीब एक सप्ताह का समय और लग जाएगा।
विज्ञापन

63एमवीए का ट्रांसफार्मर आ चुका है। जल्द से जल्द उसे स्थापित करा दिया जाएगा। इसके बाद विद्युत व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
आरपी वर्मा - एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें