फिरोजाबाद। थाना मटसेना पुलिस ने लडकी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना मटसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लडकी को कुछ लोग तीन दिन पहले बहला फुसला कर ले गए थे। लडकी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आगरा के धनौली स्थित विपती नगला निवासी पवन, संजू, करन, रामबेटी, ओमवीर, सम्मी, रामबाबू सहित आठ लोगों को नामजद किया है।