फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाबालिगों के वाहन चलाने पर प्रभावी ढंग से लगाएं अंकुश

Fri, 19 Sep 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो नं. 09 कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेती एडीएम न्यायिक संगीता गौतम। स्र
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को एडीएम न्यायिक संगीता गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार में ली। उन्होंने प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने, नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने एवं ट्रिपल राइडिंग को रोकने पर जोर दिया। ऐसा करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक संगीता गौतम ने कहा कि जिले के प्रमुख चौराहों पर यातायात निरीक्षकों की तैनाती की जाए। विशेष अभियान चलाकर नाबालिग वाहन चालकों एवं दो पहिया वाहनों की ट्रिपलिंग व भारी वाहनों से यात्रा, नशे में वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नो हेलमेट-नो पेट्रोल की जानकारी पब्लिक एड्रेस सिस्टम से दी जाए। बीएसए एवं डीआईओएस को स्कूल कॉलेज और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिताएं कराई जाएं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालकों द्वारा नशे में बसों के संचालक को रोकने हेतु रात में सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक सुरक्षा अधिकारी एवं पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की 28 एंबुलेंस संचालित है। इनको एक लाख की आबादी पर प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद किया गया है। जिला चिकित्सालय,संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद,ब्लाक के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवाएं प्रदान की जा रहीं है। एक्सप्रेस वे पर ब्लैक स्पॉट का चिह्नांकन किया जाए। हाइवे पर अवैध कट को बंद कराया जाए। इस दौरान एक्सईन पीडब्ल्यूडी,एआरटीओ,पुलिस विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें