फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी घोषित हो चुके शिक्षक फिर सम्मान के साथ स्कूलों में पढ़ाने के लिए पहुंच चुके हैं। 22 शिक्षकों ने बर्खास्त होने के बाद स्कूल ज्वाइन कर लिया है। इससे एसआईटी सूची में शामिल फर्जी शिक्षकों को राहत मिल चुकी है। न्यायालय के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त सभी शिक्षकों को बहाल कर दिया था।
एसआईटी सूची में शामिल 24 शिक्षकों को अब तक बर्खास्त किया जा चुका है। जितना समय जांच और बर्खास्तगी में लग गया, उतना समय शिक्षकों के पुन: विद्यालय ज्वाइनिंग में नहीं लगा है। 22 शिक्षकों की ज्वाइनिंग के आदेश बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को दिए थे। सोमवार से सभी शिक्षकों ने पुन: विद्यालय ज्वाइन कर लिया है। 157 शिक्षकों में सिर्फ 24 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त किए थे।
हमारे ब्लॉक से एसआईटी जांच में जितने शिक्षक बर्खास्त हुए थे। उन शिक्षकों को बीएसए के आदेश पर पुन: ज्वाइन करा दिया गया है। वह शिक्षक विद्यालय पढ़ाने जा रहे हैं।
श्रीकांत पटेल, खंड शिक्षाधिकारी