फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

379 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग 14 अक्तूबर से शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। न्यायालय के आदेश पर जनपद में शिक्षक भर्ती की कार्रवाई प्रथम चरण में शुरू की जा रही है। जनपद में 379 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। 14 और 15 अक्तूबर को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है। काउंसलिंग पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में 500 से अधिक पदों पर नियुक्ति होनी थी, लेकिन मामला न्यायालय में जाने के कारण अब प्रदेश में 31, 277 पदों पर ही चयन होना होगा। इसमें जिले में कुल 379 ही पदों पर नियुक्ति होगी। 14 अक्तूबर को सभी पुरुष अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुलाया है। सभी महिला अभ्यर्थी व छूटे हुए अभ्यर्थी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सुबह 10 से पांच बजे तक काउंसलिंग के लिए आ सकेंगे। अभ्यर्थियों से मूल अभिलेख और प्रमाण पत्र भी लिए जाएंगे। अभी 150 से अधिक अभ्यर्थियों के नाम सूची से बाहर हो गए हैं। उनको अभी इंतजार करना होगा।
बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि काउंसलिंग की तिथि निर्धारित हो गई है। जनपद में 379 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी। शासनादेश के अनुसार ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें