फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: विरोध के बीच आज से शुरु होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन के आदेश पर जिले के चार केंद्रों पर आज से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। प्रशासन ने शिक्षक हित में कोरोना संक्रमण से बचाव के पूरे इंतजाम किए हैं। हालांकि शिक्षक संगठनों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। लॉकडाउन के कारण यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन दो बार टल चुका है। अब शासन ने 19 मई से रेड जोन में भी मूल्यांकन कराने के आदेश दिए हैं। जनपद में विषयवार मूल्यांकन कराने की व्यवस्था की गई है। छोटेलाल इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। वहीं, पीडी जैन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होगा।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में होने के कारण इस्लामियां इंटर कॉलेज का नाम केंद्रों की सूची से हटाकर पीडी जैन इंटर कॉलेज को नया केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस रितु गोयल ने सोमवार को मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर मूल्यांकन केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। केंद्र पर साबुन, सैनिटाइजर और मास्क आदि की व्यवस्था भी की गई है। केंद्र पर आने वाले शिक्षकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं केंद्रों को नगर निगम द्वारा नियमित सैनिटाइज किया जाएगा। डीआईओएस ने शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य के लिए पहुंचने का आह्वान किया है।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में डीआईओएस रितु गोयल को मूल्यांकन कार्य के विरोध में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि रेड जोन में होने के बावजूद जिले में मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। शिक्षक संघ मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। उन्होंने कहा यदि मूल्यांकन कराना है तो घर से कराया जाए। इस दौरान पंकज भारद्वाज, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें