फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार परीक्षार्थियों के वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में करीब तीन हजार परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक स्कूलों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे सभी विद्यालयों को नोटिस जारी कर 10 फरवरी तक का समय दिया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के नैतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक 31 जनवरी तक स्कूल-कालेजों को अपलोड करने थे। इसके बावजूद जनपद के 88 विद्यालयों ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं किए। इन विद्यालयों में करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक 50 विद्यालयों ने और इंटरमीडिएट के 38 विद्यालयों ने अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के अंक 10 फरवरी से पूर्व ही अपलोड कर दें अन्यथा की स्थिति में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें