फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चंद्रवार गेट पर ई- रिक्शा पलटा, तीन सवारियां घायल

Sun, 13 Sep 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भागते ई- रिक्शा चालक को पकड़ते लोग। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में भागते ई- रिक्शा चालक को पकड़ते लोग। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में चंद्रवार गेट पुल के पास चढ़ाई पर ई-रिक्शा चढ़ाते समय पलट गया। उसमें बैठी तीन सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

रामनगर हॉस्पिटल वाली गली निवासी संजय (40) रविवार दोपहर को अपने घर से ऑटो का सामान खरीदने के लिए निकला था। वह ई-रिक्शा में बैठकर जा रहा था। इसी दौरान ई- रिक्शा चंद्रवार गेट स्थित पहुंचा ही था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और चढ़ाई पर चढ़ाते समय रिक्शा पलट गया। ई- रिक्शा में बैठे संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य दो सवारियां भी घायल हो गईं। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने ई-रिक्शा सीधा कर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। राहगीर ई-रिक्शा में बैठाकर घायल संजय को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। इस दौरान ई- रिक्शा चालक से लोगों की काफी नोकझोक हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन घायल संजय का प्रारंभिक उपचार कराकर निजी अस्पताल ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें