शिकोहाबाद। वार्ड नंबर 17 में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला योजना समिति सदस्य एवं सभासद देव यादव ने की। सर्व सहमति से रिटायर्ड सूबेदार मेजर ओमकार सिंह यादव को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही उन्हें कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय दिया।
बैठक में रिटायर्ड मैनेजर बदले सिंह, कोमल सिंह एवं पूर्व सैनिक कुलदीप सिंह यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि वार्ड में रहने वाले लोगों के सहयोग से ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में हमारे वार्ड को प्रदेश में तीसरा एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। सभासद देव यादव ने कहा कि पूर्व की भांति हर घर से कचरा लेने वाला नियुक्त किया गया है। जिसकी शिकायत और सुझाव देने के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी दिया जायेगा। सेनेटरी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
समिति अध्यक्ष ओमकार सिंह, देव यादव एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने घर-घर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वार्ड के सुपरवाइजर महेश कुमार, कैप्टन प्रमोद यादव,दलवीर सिंह,पूर्व सभासद राजकुमार यादव, ओंकार सिंह, विशेष यादव, दलवीर सिंह, डॉ. धर्मसिंह मौजूद रहे।