फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी, बारिश का कहर, एक की मौत

Tue, 19 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूल भरी आंधी एवं बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। कहीं टीनशेड उड़ा तो कहीं दीवार तेज हवा से साथ गिर पड़ी। जसराना के ओढ़मपुर में बिजली गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। नगला पीपल में दीवाल पलटने से 400 मुर्गियां मर गईं। आंधी आने के बाद लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।
विज्ञापन


धूल भरी आंधी एवं बारिश ने आमजन की मुसीबतों को बढ़ा दिया। शहर के सुभाष तिराहा, जिला अस्पताल के बाहर लगे होर्डिंग्स टूट गए। मंगल बाजार में फड़ सजाने वालों का सामान आंधी के साथ उड़ गया। वहीं ग्रामीण अंचल में आंधी के कारण किसी की छप्पर उड़ा तो किसी की भूसे की बुर्जी। फरिहा एवं खैरगढ़ क्षेत्र में आंधी एवं बारिश के कारण कई स्थानों पर छप्पर उड़ गए, कई स्थानों पर दीवार गिरीं। जसराना के ग्राम ओढ़मपुर निवासी बलवीर सिंह 45 पुत्र महाराज सिंह की बिजली गिरने से मौत हो गई। वह खेत में एक पेड़ के नीचे खड़ा था। बलवीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं नगला पीपल में एक मुर्गी पालन केंद्र की दीवार गिरने पर पंकज वर्मा की करीब 400 से अधिक मुर्गियां मर गईं। शिकोहाबाद के गिहार कालोनी में छत से गिर कर युवती वर्षा घायल हो गई। उसे आगरा रैफर कर दिया है।

गर्मी में पसीने से तरबतर दिखे लोग
दिन में चिलचिलाती धूप एवं उमस से लोगों का हाल बेहाल था। वहीं शाम करीब 4.30 बजे आई धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश होने के कारण लोगों को राहत मिली। थोड़ी देर की बारिश से नगर के निचले इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन


आंधी ने उड़ाया बिजली का फ्यूज
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। धूल भरी आंधी ने बिजली विभाग का फ्यूज उड़ा दिया। ग्रामीण अंचल में कई बिजली के खंभे टूट गए। एक्सईएन ग्रामीण आरबी राय ने कहा पुलिस अधीक्षक आवास के विद्युत पोल टूटने के साथ मटसेना, लुहारी, यूपीएसआईडीसी, नगला सोंठ, रैपुरा एवं नगला रामकुंवर, नारखी, पृथ्वीपुर, लाइनपार, पचोखरा, नगला चूरा, हजरतपुर, लालऊ उपकेंद्रों से जुड़े 40 से 50 के करीब विद्युत पोल गिर गए हैं। विद्युत पोल टूटने के कारण इन क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित है। देर रात तक अधिकारी विद्युत आपूर्ति सुधारने के प्रयास कर रहे थे। विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें