फिरोजाबाद। जसराना में वेतन एवं मानदेय न मिलने के कारण नगर पंचायत के नियमित, संविदा एवं ठेका पर तैनात सफाई कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं। नगर में सफाई न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर पंचायत के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान सफाई का कार्य भी रुका हुआ है। त्यौहारी सीजन में सफाई न होने से दुकानदार परेशान हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों ने कहा वेतन एवं मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने भुखमरी की स्थिति है। वायदा करने के बाद भी नगर पंचायत द्वारा उन्हें वेतन नहीं दिया गया है।
धरना-प्रदर्शन में राजू, किशोर, अनिल, सुधर सिंह, सुभाष, प्रदीप, शीरू, बीरु,जितेंद्र अजय, सचिन विवेक, आकाश, मुन्नालाल, मनोज, ब्रजेश, नरेश, मुन्नालाल, दिलीप, दीपक, श्याम, सोनू, होती लाल, अवधेश मौजूद रहे।