नव नियुक्त यूपीजीएमएस अध्यक्ष राजकुमार मित्तल
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के वरिष्ठ कांच उद्यमी राजकुमार मित्तल को दोबारा उत्तर प्रदेश ग्लास मैन्यूफैक्चरर सिंडिकेट की कमान सौंपी गई है। होटल पैराडोर में हुई संगठन की बैठक में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया।
उत्तर प्रदेश ग्लास मैन्यूफेक्चरर सिंडिकेट की एक बैठक सोमवार को हाईवे स्थित होटल पैराडोर में संपन्न हुई। वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण के साथ ही वर्ष 2022-23 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया। सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से वरिष्ठ उद्यमी और निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार मित्तल को दोबारा से सिंडिकेट की कमान सौंपी गई।
बैठक में प्रमुख उद्यमी व कांच निर्यातकों ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में पराग गुप्ता और उमाशंकर अग्रवाल को उपाध्यक्ष, पदेन सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ओर संयुक्त सचिव के तौर रीतेश मित्तल को चुना गया।