फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुरानी रंजिश में गैंगस्टर आरोपी संग मिलकर दिया हत्याकांड को अंजाम

Thu, 05 Dec 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही युवक ने जेल से छूटे गैंगस्टर के आरोपी के साथ मिलकर गुडडू हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्यारोपियों ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले मृतक के साथ मांस और शराब की पार्टी की। इसके बाद नशा होने पर चाकू से हमला किया। बाद में तार से गला घोंटकर गुडडू को मौत के घाट उतारा था। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया था। पुलिस ने इस हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गांव मोहम्दाबाद निवासी गुडडू उर्फ उस्मान अली का निर्वस्त्र अवस्था में अधजला शव मोहम्दाबाद-छितरई मार्ग पर मिला था। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी फिरोजबाद सौरभ दीक्षित के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया था। टूंडला पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने इस हत्याकांड के एक आरोपी मोहम्मदाबाद निवासी ओमप्रकाश को बनकट रोड से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया है कि गुडडू ने आरोपी के मकान के बंटवारे में आरोपी के भाई प्रमोद की मदद की थी।
इसके चलते आरोपी ने गुडडू से बदला लेने की योजना बनाई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जेल से छूटकर आए गैंगस्टर दिनेश कुमार की मदद ली थी। इसके अलावा गांव के ही सोनू कुशवाहा ने भी हत्याकांड में मदद की थी। तीनों ने मिलकर गुडडू को पहले पार्टी देने के बहाने बुलाया था। उसके साथ शराब और मांस की पार्टी की गई। इसके बाद जब गुडडू को नशा अधिक हो गया तो आरोपियों ने मिलकर उसे तालाब में डुबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह तालाब से बाहर निकलकर भाग गया। जिसका पीछा करते हुए आरोपियों ने उसे दोबारा दबोच लिया। उसके सिर पर ईंट से प्रहार किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसका गला चाकू से काटा। आखिर में कहीं गुडडू जीवित न बच जाए, इसके लिए आरोपियों ने उसका गला तार से बांधकर घोंट दिया। आखिर में पहचान छिपाने के लिए उसके शव के उपर बोरी और तौलिया डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी दो अन्य फरार चल रहे आरोपियों की पुलिस तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। गिरफ्तार करने वालों में इंस्पेक्टर अंजीश कुमार, सर्विलांस प्रभारी अमित तोमर, इंस्पेक्टर क्राइम कृष्ण स्वरूप पाल, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, आशीष ठैनुआ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें