फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सर्किल रेट बढ़ने की आहट से बैनामा कराने वालों की संख्या में बढ़ी

Tue, 16 Dec 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना के सबरजिस्ट्रार कार्यालय में लगी लोगों की भीड़। स्रोत संवाद - फोटो : जसराना के सबरजिस्ट्रार कार्यालय में लगी लोगों की भीड़। स्रोत संवाद
विज्ञापन
जसराना। जसराना के सब रजिस्ट्रार कार्यालय से संबंधित गांवों एवं कस्बों में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ने की संभावना से लोग सकते हैं। रेट बढ़ाने की जहां प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं मंगलवार को आपत्ति दाखिल करने का समय भी खत्म हो गया है। सर्किल रेट बढ़ने की आहट से बैनामा कराने वालों की संख्या में वृद्धि देखी गई। सोमवार के बाद मंगलवार को भी काफी संख्या में लोग बैनामा कराने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

जसराना के साथ एका, फरिहा एवं खैरगढ़ क्षेत्र की जमीनों की रजिस्ट्री से संबंधित कार्य जसराना के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में संपादित किए जाते हैं। अनुमान है कि जसराना में 10 से लेकर 30 प्रतिशत तक रेट बढ़ सकते हैं। जसराना में शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के 70 से अधिक गांव ऐसे भी हैं जिनकी रजिस्ट्री का कार्य जसराना के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में किया जाता है। सिक्सलेन हाइवे निकलने के बाद वहां की जमीन काफी महंगी हो गई है। पूर्व में भी वहां पर सर्किल रेट काफी बढ़ाई गई थी। इस बार भी 30 से 35 प्रतिशत तक रेट बढ़ सकती है। नई दरों के लागू होने पर लोगों पर स्टांप एवं फीस का बोझ बढ़ेगा। प्रभारी सब रजिस्ट्रार राजीव कुमार ने बताया जसराना क्षेत्र में दस से बीस प्रतिशत तक की बढोतरी की जा रही है। सूची जिलाधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें