फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 33केवी लाइन में खराबी से छह फीडरों की बिजली रही गुल

Sun, 01 Feb 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। हजरतपुर के निकट 33केवी लाइन में खराबी से लाइनपार क्षेत्र के पांच फीडरों की आपूर्ति साढ़े 14 घंटे बाधित रही। इसके चलते फीडरों से जुडे 200 से अधिक गांवों में अंधेरा छाया रहा। वहीं सुबह ग्रामीण पानी के लिए तरस गए।
बदले मौसम व कोहर के बीच शुक्रवार रात्रि 10 बजे करीब हजरतपुर-चंडिका गांवों के बीच 33केवी की उच्च विद्युत लाइन में खराबी आग गई। इसके चलते लाइनपार क्षेत्र के छह विद्युत फीडर ठप हो गए।
विज्ञापन

इसके कारण इन फीडरों से जुड़े लगभग 200 से अधिक गांवों में अंधकार छा गया। अंधेरे में रात किसी तरह लोगों ने गुजारी। सुबह होते ही पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई। ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान रहे। दूर-दराज क्षेत्र से पानी लाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

33 केवी लाइन में इंसुलेटर में खराबी मिलने पर निगम की टीमें जुट गई, किंतु रात्रि होने के चलते सही नहीं हो सकी। सुबह एक बार फिर टीम जुटी तब 12:30 बजे करीब खराबी ठीक करते हुए बिजली सुचारू हो सकी। लगातार 14 घंटे बाद बिजली सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें