फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़ाई श्रमिकों का बकाया मेहनताना दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा ने सेवायोजकों पर फरवरी एवं मार्च का अर्जित मेहनताना नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। मजदूर सभा ने इस आशय का एक शिकायती पत्र सहायक श्रमायुक्त को दिया है। कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा के अजय कुमार द्वारा रविवार को सहायक श्रमायुक्त को एक शिकायती पत्र भेजा है। अजय कुमार के अनुसार यूनियन की भ्रमणशील कमेटी को नगर के विभिन्न हिस्सों में निवासी कांच चूडी जुड़ाई श्रमिकों ने वेतन नहीं मिलने की शिकायत की है। मजदूर सभा के अनुसार लगभग 35 कारखानों से जुडे़ जुड़ाई श्रमिकों को माह फरवरी एवं मार्च का अर्जित मेहनताना का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में हजारों चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों के समक्ष भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। सभा ने जुड़ाई श्रमिकों का अर्जित मेहनताना दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें