फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना-19 से लड़ रहे कार्मिकों को सरकार ने दी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना-19 की रोकथाम,उपचार एवं उससे बचाव के लिए कार्यरत कार्मिकों की संक्रमण से मृत्यु की दशा में प्रदेश सरकार मृत कार्मिक के परिजनों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। इस आशय का एक पत्र राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव संजय गोयल द्वारा गत दिवस जारी किया गया। वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना-19 की रोकथाम, उपचार एवं रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के हजारों कार्मिक जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे हैं। ऐसे में डियूटी पर तैनात कार्मिकों को संक्रमण होने का खतरा है। सरकार ने कोरोना-19 की रोकथाम,उपचार एवं बचाव में लगे कार्मिकों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव संजय गोयल ने दर्शाया कि 11 अप्रैल को जारी पत्र किया गया है। पत्र में कोरोना संक्रमण होने की स्थिति में किसी कार्मिक की मृत्यु होने पर संबंधित के परिजनों को 50 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इस आशय का एक पत्र जिलाधिकारी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें