फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे शराब तेरे रंग तमाम: नाले में कूदा शराबी, हाथों में सांप को पकड़ा... और फिर जो किया चीखने लगे लोग

Wed, 25 Sep 2024 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में एक शराबी युवक नाले में कूद गया। इसी समय वहां एक सांप आ गया। उसने सांप को हाथों में पकड़ लिया। उसके साथ खेल करने लगा। लोगों ने देखा तो उसे फेंकने के लिए चीखने लगे। 
विज्ञापन
वाह रे शराब तेरे रंग तमाम: नाले में कूदा शराबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी फिरोजाबाद में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर नाले में कूद गया। इसके बाद वह चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसने नाले में एक सांप को हाथ में पकड़कर अठखेलियां करने लगा। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने पुलिस मदद से उसे बाहर निकाला।   

विज्ञापन


मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। नाले में कूदे युवक को निकालने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग उसको निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच एक सांप नाले में आ गया। शराबी युवक ने सांप को हाथ में पकड़ लिया। उसके साथ अठखेलियां करता रहा। 

विज्ञापन

लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह नाले में गिरे शराबी युवक को बाहर निकाला है। शराबी युवक अपने बारे में जानकारी देने में असमर्थ बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें