फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नशा तस्कर भाइयों पर शिकंजा 1.60 करोड़ की संपत्ति सीज

Wed, 10 Dec 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना पुलिस ने एक अगस्त 2025 को आसफाबाद चौराहे पर एक ट्रक से 120 किलो अफीम डोडा पोस्त बरामद किया था। मामले में ग्राम डाडका, थाना होडल, जिला पलवल (हरियाणा) निवासी तस्कर बंधुओं मुसलम खान और असलम खान की 1.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति सीज कर दी है। इनमें पांच ट्रक और एक बोलेरो गाड़ी शामिल हैं। कम्पीटेंट अथॉरिटी एंड एडमिनिस्ट्रेटर, दिल्ली से विशेष आदेश प्राप्त मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि यह कार्रवाई डीजीपी उत्तर प्रदेश, एडीजीपी अपराध, और आईजी एएनटीएफ के निर्देशों पर की गई है। थाना रसूलपुर में दोनों भाई असलम और मुसलम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। इसकी विवेचना आगरा एएनटीएफ यूनिट के गौरव शर्मा द्वारा की गई।
विज्ञापन

रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने इन तस्करों द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों को चिह्नित किया। इन संपत्तियों को सक्षम अथॉरिटी एंड एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा एक्ट एंड एनडीपीएस एक्ट, दिल्ली से प्रभावी पैरवी कराकर सीज कराया गया है। जो पांच ट्रक सीज किए हैं, वह सभी राजस्थान नंबर के हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा बोलेरो कार हरियाणा नंबर की है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पुलिस उपाधीक्षक उमेश पवार, प्रभारी निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक गौरव शर्मा (सभी एएनटीएफ आगरा जोन), और थाना रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई विमल कुमार और हाकिम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें