फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिरोजाबाद महोत्सव में ड्रोन और एनिमेशन शो बढ़ाएंगे चमक

Fri, 30 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की सांस्कृतिक विरासत और कला को नई पहचान देने वाला फिरोजाबाद महोत्सव इस बार अपने परंपरागत समय से हटकर मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय बदलते मौसम और बेमौसम बारिश की संभावनाओं को देखते हुए लिया है ताकि स्थानीय जनता को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


आमतौर पर महोत्सव का आयोजन जनवरी के आखिरी सप्ताह में किया जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के अनुभव और इस बार की कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरती है। प्रशासन का मानना है कि मार्च के शुरुआती दिनों में मौसम सुहाना रहता है, जिससे न केवल प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि बेमौसम बारिश से होने वाले नुकसान का खतरा भी कम रहेगा।

इस बार का महोत्सव पहले से कहीं अधिक भव्य और हाईटेक होने जा रहा है। पर्यटन विभाग के अनुसार इस वर्ष के मुख्य आकर्षण ड्रोन शो और एनिमेशन शो होंगे। ड्रोन आसमान में जनपद के प्रसिद्ध कांच उद्योग और ऐतिहासिक विरासतों की आकृतियां उकेरेंगे। एनिमेशन शो में अत्याधुनिक तकनीक के जरिए जिले की विकास गाथा और गौरवशाली इतिहास को बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा।
विज्ञापन





स्थानीय कला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

महोत्सव में जहां एक ओर नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कांच शिल्पकारों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस भव्य आयोजन के माध्यम से जिले के कांच उद्योग को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान की जाए।





हम इस बार महोत्सव को एक नए स्वरूप में पेश करने जा रहे हैं। मार्च का समय मौसम के लिहाज से अनुकूल है, जिससे आयोजन की भव्यता में कोई बाधा नहीं आएगी। तकनीक और परंपरा का यह संगम यादगार होगा।
विज्ञापन


- विशाल श्रीवास्तव, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें