फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी ने ले ली जान: फिरोजाबाद में एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा, चालक की मौत

Sun, 14 May 2023 08:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात को ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा में ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

डिवाइडर से टकराया ट्रक

मटसेना थाना क्षेत्रांर्गत लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात को मौरंग से लदा एक ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर चालक लखविंदर (50) निवासी गोटा गोकुली जिला भरतपुर राजस्थान की मौत हो गई। जबकि, खलासी सपनदीप घायल हो गया। 

झपकी आने से ट्रक असंतुलित हुआ

मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। ट्रक चालक मौरंग लेकर फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा जा रहा था। थाना प्रभारी मुहर सिंह ने बताया कि संभवत: नींद की झपकी आने से ट्रक असंतुलित हुआ होगा। मृतक के परिजन का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें