फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result: केमेस्ट्री में 100 तो अंग्रेजी और कंप्यूटर में मिले 99 फीसदी अंक, आईएएस बनना चाहती हैं वंशिका

Sun, 14 May 2023 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में वंशिका ने ICSE में केमेस्ट्री में 100 तो अंग्रेजी और कंप्यूटर में 99 फीसदी अंक हासिल किए। वह आईएएस बनना चाहती हैं। 
विज्ञापन
वंशिका अग्रवाल ने हासिल किए 97.4 प्रतिशत अंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सेंट जोंस स्कूल यूपीएसआईडीसी की छात्रा वंशिका अग्रवाल ने आईसीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं में 487 अंक पाए हैं। छात्रा आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। बिटिया की सफलता पर परिजनों और स्कूल शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

जरूरतमंदों को न्याय दिला सके

वंशिका ने पुरानी मंडी निवासी नीरज अग्रवाल और लवी अग्रवाल की पुत्री है। पिता चूड़ी का कार्य करते हैं। वंशिका वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी कर रही है। वंशिका का कहना है कि वह आईएएस इसलिए बनना चाहती है, ताकि देश की सेवा कर सके। जरूरतमंदों को न्याय दिला सके। 

बिना कोचिंग हासिल किए 97.4 फीसदी अंक

वंशिका ने बताया कि वह 10 से 12 घंटे हर रोज पढ़ाई करती है। बिना कोचिंग के ही 97.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वंशिका के रसायन विज्ञान में 100 में से 100 अंक है। बाकी जीव विज्ञान, अंग्रेजी और कंप्यूटर में 99 फीसदी अंक है। छात्रा का कहना है कि वह रोज टाइमटेबल बनाकर पढ़ाई करती थी। तय करती थी कि कितना पाठ्यक्रम पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें