फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों पर विवाहिता का उत्पीड़न और हत्या करने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक विवाहित के भाई की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव बास बादामी निवासी रुचि (26) की दो वर्ष पूर्व शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला पोहपी निवासी आशीष के साथ धूमधाम के साथ शादी की गई थी। रुचि के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन ने उसका अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया था। मांगें पूरी नहीं होने पर उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। कइयों बार आपस में समझौता भी कराया, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रुचि के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाभ अतिरिक्त दहेज मांगने और मांग न पूरी होने पर गला दबाकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि पीड़ित भाई की तहरीर पर मृतका के पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही जांच-पड़ताल कर दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें