फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। एका थाना क्षेत्र के गांव भनडपुरा निवासी महिला की संदिग्ध हालत में रविवार देर रात मौत हो गई। शव को घर के अंदर ही छोड़कर ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना पर पहुंची एका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के साथ ही मायका पक्ष को सूचना दी। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एटा के थाना जैथरा के गांव कादीपुर प्रेमपाल ने अपनी पुत्री प्रियंका का विवाह जून 2020 में एका थाना क्षेत्र के गांव भनडपुरा निवासी अवधेश के साथ किया था। प्रियंका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही अवधेश परिवारीजनों के साथ दहेज की अतिरिक्त मांग करते हुए उत्पीड़न करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर रविवार शाम को जहरीला पदार्थ खिलाकर प्रियंका की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही छोड़कर भाग गए। एका पुलिस ने प्रेमपाल की तहरीर पर अवधेश, ससुर किशनलाल और प्रियंका की सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल एका का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें