फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: देश को विकसित राष्ट्र बना रही डबल इंजन की सरकार

Wed, 06 Dec 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। डबल इंजन की सरकार देश और उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। आज सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होने की ओर है। गांव-गांव में बिजली, पानी से लेकर राशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। आयुष्मान योजना से गरीब, मजदूर तबके के लोगों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिल रहा है।
विज्ञापन

यह बात सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़सान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अजीतपाल सिंह ने कही। उन्होंने संकल्प यात्रा के आयोजन में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, जिनमें उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि समेत अन्य कई योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। उसे हम सभी को भाजपा सरकार के साथ कदमताल करके पूरा करना है। तभी हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बन सकेगा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह, जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन, जिलाध्यक्ष उदय प्रताण राणा, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव छोटू, सीए अवधेश पाठक, विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर, ओमप्रकाश वर्मा, सुमन चतुर्वेदी, शशिकला यादव, विजय यादव प्रधान एवं रामहरी यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें