फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10, 13, 15 अप्रैल को घर-घर बंटेगा पुष्टाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगामी तीन दिनों में बाल विकास परियोजनाओं से जुडे़ बच्चों को उनके घरों पर पुष्टाहार वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लॉक डाउन के दौरान आगामी 10,13 एवं 15 अप्रैल को विशेष पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरित करेंगी। डीएम ने पुष्टाहार वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें