फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाडन हेल्प टीम के नायक के रूप में रोटरी क्लब अग्रणी भूमिका में

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब का प्रयास है कि लाॅकडाउन के इस वक्त में बिना किसी भीड़-भाड़ के उन लोगों तक मदद का प्रयास किया जाए जो वाकई इस मदद के हकदार हैं। निरंतर यह प्रयास जारी रहे इसलिए लाॅकडाउन हेल्प टीम शिकोहाबाद की एक चेन बनी हुई है। हर दिन की जिम्मेदारी टीम का प्रत्येक सदस्य लेता है जो नगर के विभिन्न बस्तियों व कालोनियों के अंतिम छोर तक जरूरतमंद गरीब लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाकर लाकडाउन को सफल बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को क्लब के अध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व में सोशल डिसटेंस को ध्यान में रखते हुए रहटगली सागर की तरफ , खेड़ा मोहल्ला पूर्वी भाग में करीब 25 लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। नवीन अग्रवाल सचिव रोटेरी क्लब ने बताया कि लाकडाउन के दौरान रोटेरी क्लब खाद्य सामग्री के अतिरिक्त जरूरतमंद गरीब लोगों को खाद्य सामग्री वितरण तो कर ही रहा है, साथ ही गरीब जरूरतमंद की यदि कही से कोई व्यवस्था नहीं होती है तो उसे ट्रामा सेंटर के माध्यम से ब्लड भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि नगर के श्रीकृष्ण की बेटी अमिता को क्लब ने ब्लड दिया है। क्लब अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस लाकडाउन के दौरान क्लब की यही कोशिश रहेगी कि सभी की हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान रोटेरियन अनिल बसंल , प्रदीप अग्रवाल , अशोक बाबू अग्रवाल , डा संजीव माथुर , संजीव अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें