सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी को प्रारंभ करने के दौरान हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना कराते नगर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में सोमवार को डोर स्टेप योजना लागू हो गई। इसके तहत अब भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से डीलर की दुकानों पर सीधे खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षण के तौर पर फरिहा से जुडे़ राशन डीलरों के यहां उक्त योजना का कियान्वयन शुरू किया गया। विधायक मनीष असीजा ने रसद पहुंचाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
राशन डीलरों की ओर से समय-समय पर की जानी वाली घटतौली व खाद्यान्न उतारने व चढ़ाने पर लगने वाले भाड़े को कम करने के उद्देश्य से योजना शुरू की गई है। यह जिले की सभी राशन दुकानों पर लागू की जाएगी। विधायक सदर मनीष असीजा ने भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पहुंच कर उक्त योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम का भी निरीक्षण किया और खाद्यान्न भंडारण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव आदि मौजूद रहे।