फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मनचले परेशान करे तो घबराएं नहीं, डायल करें हेल्पलाइन नंबर

Tue, 22 Oct 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। मिशन शक्ति-5 के तहत मंगलवार को कंपोजित विद्यालय नियामतपुर में थाना नगला सिंघी पुलिस ने महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही किसी भी घटना से घबराना नहीं, साहस दिखाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए सक्रिय रहें। साथ ही टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी और महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया। इस मौके पर गंगीराम, मेंबर सिंह, मीरा देवी, योगिता, शालू मलिक, प्रेमलता, उमाशंकर व महेशचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें