फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के डिजिटल हस्ताक्षर के लिए डोंगल ही नहीं हुआ अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को भुगतान के लिए डोंगल अपलोड किए जाने का काम चल रहा है। 564 ग्राम पंचायतों में करीब सौ प्रधानों के डोंगल अभी तक अपलोड नहीं हो सके हैं। प्रधान इसके लिए डीपीआरओ के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं उपचुनाव संपन्न होने के साथ ही जिले की सभी 564 ग्राम पंचायतें संगठित हो गईं। शपथ ग्रहण करने के साथ डीएम चंद्र विजय सिंह ने भी प्रशासकों को हटाकर प्रधान एवं सचिवों के हस्ताक्षर से गांव में धनराशि को खर्च किए जाने का अधिकार दे दिया हैं।
अब प्रधानों को डिजिटल ही हस्ताक्षर करने होंगे। यह हस्ताक्षर तभी होंगे जब प्रधान का डोंगल अपलोड होने के साथ प्रधान कंप्यूटर पर लगाएंगे। प्रधानों के डिजिटल हस्ताक्षर के लिए डोंगल को तैयार कराने के साथ पंचायतीराज विभाग की साइट पर उसे अपलोड करना होता है। पंचायतीराज विभाग के सूत्रों के अनुसार करीब सौ ग्राम प्रधानों के डोंगल अपलोड ही नहीं हो सके है।
विज्ञापन

डीपीएम गौरव यादव का कहना है कि जिले के अधिकांश प्रधानों के डोंगल अपलोड हो गए हैं। 80 प्रतिशत से अधिक काम पूर्ण हो गया है। शेष प्रधानों के नाम अपलोड किए जाने के साथ जिले के सभी प्रधानों को पंचायत में भुगतान किए जाने का अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें